MP: ब्यावरा में शिवराज के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

राजगढ़,(Janprachar.com)// मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले के ब्यावरा में विकास पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का रोड-शो में नगरवासियों ने पुष्प-वर्षा तथा फूल-माला पहना कर अभिनंदन किया।
लगभग 4 किलोमीटर तक 2 घंटे से भी अधिक चले रोड-शो में जनता का उत्साह और जनसैलाब देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानो प्रत्येक नगरवासी अपने मुख्यमंत्री के रोड-शो में शामिल होने घर से निकल पड़ा हो। बच्चों, महिलाओं, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई अपने घर से बाहर निकल कर मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर दिखा।

पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण

इससे पहलेमुख्यमंत्री चौहान ने स्कूल चलें हम अभियान के अन्तर्गत शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना में डॉ भीमराव अंबेडकर सीएम राईज स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। भवन की लागत 24 करोड़ 99 लाख रूपये है। यह मप्र का पहला सीएम राइज स्कूल है। जल्दी ही 83 और नए सीएम राइज स्कूल भी शुरू होंगे।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम राइज स्कूल 12 माह की अवधि में लगभग 24 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

नवीन भवन में भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल हैं। तीनों तल का अलग-अलग क्षेत्रफल 3138.80 वर्गमीटर है। शाला भवन के भूतल में 12 क्लास रूम, प्राचार्य कक्ष, उप प्राचार्य कक्ष, फैकल्टी, म्युजिक, डांस, आर्ट/क्राफ्ट, रिकार्ड, काउंसलिंग, एनसीसी/स्काउट गाईड रूम, अटल टिंकरिंग लेब, एक्जामिनेशन, डायनिंग हॉल, किचन, स्टोर, पेयजल, मीटिंग हॉल, रिसेप्शन, वेटिंग एवं आफिस रूम है। प्रथम तल पर 15 क्लास रूम, केमेस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, आईटी, कम्प्यूटर, बायोलॉजी लेब, दो फेकल्टी रूम, मल्टीपर्पज हॉल एवं स्टेज, लायब्रेरी, कैफेटेरिया, किचन, स्टोर एवं पेयजल एवं द्वितीय तल पर 20 क्लास रूम, इनडोर स्पोर्टस, फेकल्टी, साइंस लेब एवं बेडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *