शव निकालने के दौरान शहीद टीआई के परिजन को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि : CM शिवराज सिंह

16
During the exhumation of the dead body, a fund of one crore rupees was given to the family of the martyr TI: CM Shivraj Singh

भोपाल, 17 जुलाई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कहा कि बड़वानी जिले में नदी से शव निकालने के दौरान भंवर में फंस कर शहीद हुए थाना प्रभारी राजाराम वात्सले के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि स्वर्गीय वात्सले अपना कर्त्तव्य निभाते हुए शहीद हुए हैं। वे नदी में किसी अज्ञात शव को निकालने के लिए कूदे थे, पर भंवर में फंस गए। उन्होंने अपने कर्त्तव्यों की पूर्ति करते हुए बलिदान दिया है। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका परिवार अब हमारा परिवार है। उनके परिजन को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।