इंदौर (Janprachar.com)/ मप्र की मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में सोमवार को सुपर कारिडोर पर आयोजित लाड़ली बहना योजना MP Ladli Bahna कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के बीच पहुंचकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना की दूसरी किस्त का अंतरण किया।
समेत देखिए, सीएम श्री चौहान की दिनभर की गतिविधियां सिर्फ #CMToday पर… pic.twitter.com/Vb8vQ0LytZ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 10, 2023




मुख्यमंत्री चौहान इस सम्मेलन में पहुंचने के पूर्व एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का इस दौरान लाड़ली बहनों ने परंपरागत वेशभूषा में उपस्थित रहकर अभिनंदन किया। रोड शो के मार्ग में 11 मंच बनाए गए।














