नरसिंहपुर जिले में बारिश का क्रम जारी

नरसिंहपुर, 28 जून/ मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पिछले दो दिनों से बारिश का क्रम जारी रहने से आम जनजीवन
प्रभावित हुआ है और कुछ स्थानों पर सड़क यातायात भी अवरुद्ध हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार और
बुधवार की दरम्यानी रात को जोरदार बारिश के कारण जिले के नदी नाले उफान की स्थिति में आ गए हैं। नरसिंहपुर से
जबलपुर जाने वाले स्टेट हाइवे मार्ग पर बेलखेडी गांव के पास एक स्थानीय नदी के पुल के ऊपर लगभग दस फी पानी बहने से मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुल पर आज सुबह से ही पानी बह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *