मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती : शिवराज

भोपाल, 20 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों, उनको ऐसी निकृष्टतम भाषा का उपयोग शोभा नहीं देता है। श्री चौहान ने स्थानीय गुफा मंदिर के निकट स्थित जैन नगर भ्रमण के दौरान मीडियाकर्मियों से चर्चा में ये बात कही। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों, उन्हें ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। उनकी चक्की ने जनता को सवा साल पीसा। वे अधिकारी-कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं। कमलनाथ कौन से युग में जी रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी भी इंसान हैं, क्या उन्हें इस तरह डराया-धमकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सब देख रहा है। श्री कमलनाथ के पिछले दिनों में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वे आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अधिकारी-कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सुनाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *