मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश को “राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2022” मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को “राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2022” मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्रीचौहान ने कहा कि- “यह सम्मान प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रयासों से न केवल हमारी धरती बचेगी, बल्कि इस धरा पर जीवन भी समृद्ध होगा।”

उप राष्ट्रपतिजगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को जल-संरक्षण, प्रबंधन एवं उपयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। उप राष्ट्रपतिधनखड़ से प्रदेश के जल संसाधन मंत्रीतुलसीराम सिलावट ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *