तेंदूपत्ता संग्राहकों के हक की राशि उन्हें दे सरकार : कमलनाथ

भोपाल, 15 जून/ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर तेंदूपत्ता संग्राहकों की कमाई प्रचार में खर्च करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार उनके हक की राशि उन्हें उपलब्ध कराए। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के 40 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई को अपने प्रचार प्रसार और इवेंटबाज़ी में खर्च करना चाहती है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो वाले छाते, पानी की बोतल और अन्य सामान की खरीदी कर सरकारी ख़र्चे पर बांटने की प्रचार योजना बना रही है। इस पूरी प्रचार योजना और इवेंटबाज़ी पर तेंदूपत्ता संग्राहको के श्रम के 260 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे।

See also  तिरंगा विवाद में मंत्री राव उदय प्रताप को राहत, कोर्ट ने परिवाद किया खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *