Bhopal: 7 घंटे बाद भी सतपुड़ा की आग पर काबू नहीं, सेना बुलाई,PM ने भी CM से जानकारी ली

25

भोपाल,जनप्रचार। राजधानी में सतपुड़ा भवन के स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय कार्यालय में सोमवार अपरान्ह भीषण आग लग गई। आग में कई विभागों के दस्‍तावेज जलकर खाक हो गए।देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की व सेना की मदद मांगी है। आग से जनहानि की अब तक कोई खबर नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। देर रात प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री निवास पहुंचे व हादसे को लेकर चर्चा की।

आग शाम करीब चार बजे एक एसी के ब्लास्ट होने के बाद लगी। समाचार लिखे जाने तक यानी करीब साढ़े सात घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। जबकि आग बुझाने के लिए भोपाल की तमाम दमकलों के अलावा आसपास के जिलों,पेट्रोलियम कंपनीज के फायर फायटर्स को भी आग बुझाने के लिए बुलाया गया,लेकिन आग लगातार बेकाबू होती जा रही है।

भीषण आग के बाद सतपुड़ा भवन को खाली करा लिया गया है। आग की वजह से आसपास दो किलोमीटर के दायरे में धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। आग से किसी तरह की जनहानि की सूचना अब तक नहीं है। आग से चार मंजिलों में रखी सभी तरह की फाइलें और सामान पूरी तरह जलकर हुआ खाक। देर रात के हालात देखकर लग रहा है कि पूरा सतपुड़ा भवन ही आग में जलकर खाक हो जाएगा।


जानकारी के अनुसार आग सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर लगी। इस मंजिल पर अनुसूचित जन‍जाति क्षेत्रीय विकास योजना का कार्यालय है। इसके बाद आग तेजी से फैली और छठी मंजिल तक पहुंच गई। चौथी,पांचवीं और छठी मंजिल पर स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय के कार्यालय हैं। आशंका जताई जा रही है कि यहां सभी फाइलें आग में नष्‍ट हो गई हैं।
मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से बात कर आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की मदद मांगी

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह ने आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स की मदद मांगी है। उनके आग्रह पर रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स को निर्देशित किया है। रक्षा मंत्री के निर्देश पर आज रात AN 32 विमान और MI 15 हेलीकाप्टर भोपाल पहुंचेंगे । AN 52 और MI 15 बकेट के द्वारा सतपुड़ा भवन में ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं भोपाल एयरपोर्ट रात भर खुला रहेगा।

आग के प्रारंभिक कारणों को जानने के लिए कमेटी घोषित
सीएम ने आग के प्रारंभिक कारणों का पता लगाने के ल‍िए कमेटी गठित की है। इस कमेटी में एसीएस होम राजेश राजौरा के साथ पीएस अर्बन नीरज मंडलोई, पीएस पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह और एडीजी फायर रहेंगे। यह कमेटी जांच के प्रारंभिक कारणों का पता कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री चौहान को सौंपेंगे ।


आग पर सियासत भी शुरू
सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस नेताओं ने आग को साजिश बताया जा रहा है। आरोप यही हैं कि भ्रष्टाचार को छिपाने यह आग लगाई गई। बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के इन आरोपों की कड़ी निंदा की है।
आपात बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री निवास पर देर रात मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई गई। सबसे पहले गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा वहां पहुंचे। सीएमओ के अधिकारी लगातार जिला प्रशासन के साथ पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।इतनी बड़ी घटना के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कोई प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई। फायर बिग्रेड कर्मी अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च के सहारे ही मोर्चा संभाले हुए हैं।

इससे पहले घटना की सूचना पर कलेक्‍टर आशीष सिंह के साथ अन्‍य वरिष्‍ठ अध‍िकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आग से तीसरी और चौथी मंजिल पूरी तरह जल गई। जबकि‍ पांचवीं और छठवीं मंजिल भी आग की चपेट में आ गई। आग लगने के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी चल रहा है। सेना को भी बुला लिया गया है। करीब चार घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।दूसरी ओर वरिष्‍ठ पुलिस अध‍िकारियों का कहना है कि छठी मंजिल को छोड़कर अन्‍य जगह आग बुझ गई है।https://youtube.com/shorts/NVl_X5QkPkU?feature=share

सतपुड़ा भवन के काफी बड़े भाग में आग पर काबू पा लिया गया है। भवन में आग शाम करीब चार बजे लगी और लगातार फैलती गई। जानकारी म‍िली है कि भवन में लगे एसी में आग से व‍िस्‍फोट हो गया। इस वजह से आग और तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के ल‍िए भेल और रायसेन जिले से भी फायर ब्रि‍गेड बुलवाई गई।मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान लगातार सतपुड़ा भवन में लगी आग बुझाने के प्रयासों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आग बुझाने के समुचित और शीघ्र व्यवस्थाएं करें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने नगर निगम के साथ आर्मी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एयरपोर्ट, सीआईएसएफ, भेल, मंडीदीप और रायसेन से फायर ब्रिगेड बुलाई है। फायर ब्रिगेड को लाने के लिए भोपाल में ट्रैफिक रूट भी क्लीयर किया जा रहा है।

तीसरी मंजिल पर लगी आग

जानकारी के अनुसार आग सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर लगी। इसी मंजिल पर मध्‍य प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय का कार्यालय है। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।सतपुड़ा भवन की इस मंजिल पर ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के एकाधिक कार्यालय संचालित होते हैं।

बताया जाता है कि आग शाम करीब चार बजे लगी। सूचना पर अग्निशमन दल का दस्‍ता मौके पर पहुंच गया था।आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग किस कारण लगी यह भी पता नहीं चल पाया है। आग से अनेक महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज जलकर खाक हो जाने की बात कही जा रही है।

आग लगने से इलाके में जहां धुएं का गुबार फैल गया था, वहीं इलाके में अफरातफरी का माहौल भी निर्मित हो गया था। दमकल के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

सतपुड़ा भवन में आग के बाद फायर ब्रिगेड का अमला आग बुझाने में जुट गया था। जानकारी के अनुसार द्वितीय मंजिल में जनजातीय कार्य संचालनालय के एसी में लगी आग पांचवीं मंजिल तक पहुंची।