ओडिशा। बालासोर में शुक्रवार शाम ट्रेन हादसे में 238 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। रेलवे के मुताबिक 650 लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है। हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पहुंचे। वहीं PM मोदी ने हालात की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है।
पीेएम मोदी बालासोर जाएंगे
खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में दिल्ली से रवाना होकर ओडिशा के बालासोर जाएंगे और घटनास्थल का दौरा करेंगे। पीएम मोदी कटक स्थित सरकारी अस्पताल जाएंगे और घायलों से मिलेंगे। इस बीच अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली लौट आएंगे।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस डिरेल हुई थी। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलट गए। दूसरी तरफ से आ रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस इनसे टकरा गई। इसके बाद दोनों ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं। ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी। कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन और कुछ बोगियां मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गईं।
इमरजेंसी कंट्रोल रूम: 6782262286
हावड़ा: 033-26382217
खड़गपुर: 8972073925, 9332392339
बालासोर: 8249591559, 7978418322
कोलकाता शालीमार: 9903370746



















