बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: शहडोल जिले के 4 बच्चे 10वीं कक्षा की मेरिट में

उदित पांडे,शहडोल। MP Board result ,Shahdol गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे जिले में कक्षा दसवीं की प्रदेश मेरिट में 4 बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित कराने मे सफलता अर्जित की।

जिसमें शहडोल जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्थित ज्ञानोदय स्कूल के छात्र आशीष सोनी ने प्रदेश मे सातवां, ब्यौहारी के भारतीयम स्कूल की छात्रा पारुल सिंह पटेल दसवें स्थान पर एवं कुमारी रिया का सिंह बघेल विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल नौवां स्थान तथा बुढार के ज्ञान निकेतन उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र आदित्य गुप्ता ने भी प्रदेश की सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। शहडोल जिले का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 68. 92 एवं 12वीं कक्षा का 52.93 प्रतिशत रहा है।

पिता सुरक्षा गार्ड,उनकी तकलीफ कम करना चाहते हैं आशीष

प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान हासिल करने वाले आशीष सोनी पुलिस लाइन के ज्ञानोदय स्कूल के छात्र हैं|आशीष ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरे पिता सुनील कुमार सोनी शहडोल जिले के वरूका गांव में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मां गुड़िया देवी साधारण ग्रहणी हैं। अपने घर में 4 बच्चों में आशीष सोनी सबसे छोटे हैं और वह बड़े होकर आइएएस बनना चाहते हैं।

आशीष सोनी का कहना है कि 12वीं में मैथ लेकर पढ़ाई करेंगे और आइएएस की तैयारी करेंगे। आशीष ने बताया कि मैं अपने पिता को मेहनत करता हुआ देखता हूं तो मुझे लगता है कि मेरे पिता 12 घंटे सिक्योरिटी गार्ड के रूप में बरसात सर्दी हर मौसम में खड़े रहते हैं मैं बड़ा होकर उनके सारे दुखों को दूर करना चाहता हूं।

शहडोल जिले के कक्षा दसवीं का परिणाम रहा बेहतर
शहडोल जिले में कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि कक्षा बारहवीं का परिणाम निराशाजनक रहा है। जिले का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 68. 92 एवं 12वीं कक्षा का 52.93 प्रतिशत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *