हर गरीब का होगा अपना आवास, कोई नहीं रहेगा मजबूर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को धार जिले की गंधवानी तहसील के गाँव साली के 115 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि का भू-अधिकार पत्र प्रदान किया। उन्होंने हितग्राहियों के साथ परंपरागत रूप से मिट्टी के गिलास, दोना और पत्तल में परोसा भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारों में सदस्य बढ़ गए हैं। बड़े हो गये बच्चों के परिवार को आवास की आवश्यकता है। इसलिए हमने हर गरीब परिवार को आवास के लिए आवासीय भू-अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया है। आज ऐसे परिवारों के सदस्यों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए हैं। अब म.प्र. में कोई भी गरीब मजबूर नहीं रहेगा। साली गाँव के जनजातीय समुदाय के नागरिकों ने उत्साह और उमंग से फेफरिया और ढोलगिया आदि साज लेकर परम्परानुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला योजना समिति सदस्यजयदीप पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *