नये संसद भवन का उद्घाटन क्या करें मोदी: राहुल

 

दिल्ली, संसद के नये भवन के उद्घाटन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है और इस क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भवन के उद्घाटन करने के कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि देश के नए संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को करना चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं।”गौरतलब है की दो दिन पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री 28 मई को नये संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *