केंद्रीय राज्य मंत्री शामिल होंगी भाजपा के संभागीय सम्मेलन में 19 को

जगदलपुर
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय में आज बैठक आहूत कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 08 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण इस मूल मंत्र को लेकर भाजपा का संभागीय सम्मेलन 19 जून को दोपहर 12 बजे राजा रूद्रप्रताप टाउन हॉल पर निश्चित किया गया है। जिसमें संभाग के बूथ स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस सभा में केंद्रीय जाति जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह शामिल होंगी। संभागीय सम्मेलन में मोदी सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार द्वारा लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच कैसे आगे बढ़ाया जाए एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी कैसे मजबूत हो सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने भाजपा के आजीवन सहयोग निधि के लिए सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि नगर मंडल के हर बूथ कमेटी संभागीय सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस, जनधन खाता, गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को इस सम्मेलन में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार अभय दीक्षित ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से आलोक अवस्थी शैलेंद्र भदोरिया, राकेश तिवारी, आर्यद्र सिंह आर्य, रोशन झा, शशि पाठक, अभय दीक्षित, दिगंबर राव, ममता पोटाई, योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर,शैलेश कुमार, अतुल कोशल, उमेश वानखेड़े, किशोर महावर, संजय चंद्राकर, गीता नाग, त्रिवेणी रनधारी, कृष्णा राय, नीलम यादव, प्रमिला कश्यप, गंगोत्री, मंजुला ध्रुव, पुनीता सुनानी, पी लोकेश राव, अनिमेष चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *