सखवार के रूप में प्रभावी नेतृत्व भाजपा के साथ आया : शर्मा

 

भोपाल,16 मई/ भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि अब तक कांग्रेस में रहे वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश सखवार के रूप में समाज का एक प्रभावी नेतृत्व आज भाजपा के साथ आया है। श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि श्री सखवार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायक दल के नेता रहे हैं। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा हर गरीब के जीवन को बदलने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *