मध्यप्रदेश में पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा को मुख्यमंत्री शिवराज ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल, 12 मई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने गौ समेत अन्य पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करते हुए आज कहा कि गौवंश की गणना होगी और अपर कलेक्टर स्तर का एक अधिकारी जिले की गौशालाओं के प्रबंधन और समस्याओं के समाधान के लिए अलग से नियुक्त कर दिया जाएगा। श्री चौहान यहां आयोजित ‘गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन एवं 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के लोकार्पण’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संतों और ऋषियों ने ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’ का मंत्र दिया, जो केवल मनुष्यों के लिए नहीं है। इसमें गौमाता, पशु-पक्षी और पेड़ पौधे भी सम्मिलित हैं। इसी दर्शन और चिंतन पर हमारा देश सदैव चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *