भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चिकित्सकों के आंदोलन की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। आकस्मिक और गंभीर सेवाओं के संचालन में कोई कसर न छोड़ी जाए।
उन्होंने कहा कि डाक्टरों का हड़ताल पर जाना अनैतिक है। इसमें कार्रवाई का भी प्रविधान है। वह मंगलवार देर रात वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर -कमिश्नरों से बात कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत मांगे सरकार ने मान ली हैं।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज देर रात्रि निवास कार्यालय से वी.सी. के माध्यम से सभी कलेक्टर्स और कमिश्नर्स के साथ बैठक कर प्रदेश के शासकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा… pic.twitter.com/r4MVYQBpiw
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 2, 2023
















