इंदौर। सड़क पर चलते समय क्रेन हमारे आसपास से भी गुजरे तो वाहन चालक यूं ही इससे बचने की कोशिश करते हैं।एक अज्ञात भय होता है कि कहीं क्रेन का अगला उठा हुआ हिस्सा अचानक सड़क पर न आ गिरे,लेकिन इंदौर में मंगलवार को यह भय सच साबित हो गया।
एक क्षतिग्रस्त बस को टांग कर ले जा रही क्रेन के ब्रेक अचानक फेल हुए और इसमें टंगी बस अचानक सड़क पर आकर अनियंत्रित हो गई। इसकी चपेट में आने से चार राहगीरों की मौत हो गई।इंदौर: क्रेन से छिटककर गिरी बस,4 राहगीर मृत
इंदौर क्रेन हादसे में अनमोल जिंदगियों के हताहत होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
काल-कवलित हुए लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से घायलों के…
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 2, 2023
















