पन्ना टाइगर में गुंजी किलकारी बाघिन पी 141 ने दो शावकों को दिया जन्म

पन्ना
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी 141 ने दो नन्हे शावक को जन्म दिया है। शावकों की पहली तस्वीर पन्ना टाइगर रिजर्व में भ्रमण करने आए पर्यटकों द्वारा ली गई है। पहली बार कैमरे में कैद हुए बाघिन के साथ दो शावक जो कि लगभग 2-3 माह के लग रहे हैं। पन्ना टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाघिन पी 141 ने अपने तीसरे लिटर में पीटीआर के परिक्षेत्र मंडला अंतर्गत दो शावको जन्म दिया है। शर्मा ने बताया कि शावकों की पहली तस्वीर पाक भ्रमण करने आए कुमार अमित द्वारा 12 जून को खींची गई हैं। जिसे उन्होंने पार्क प्रबंधन के साथ साझा की हैं। दोनों शावक स्वस्थ दिख रहे हैं और अपनी मां बाघिन के साथ भ्रमण कर रहे हैं। बाघिन पी 141 पहले भी दो बार बच्चों को जन्म दे चुकी है। बाघिन द्वारा पहले लिटर मार्च (2018) और दूसरे है लिटर जून (2020) मैं दो दो शावको को जन्म दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *