MP: 7 IPS के तबादले,शैलेंद्र चौहान बने अब मुरैना एसपी

17

भोपाल। IPS Transfer मप्र के गृह विभाग ने सात IPS के ट्रांसफर किए हैं। 23 दिन बाद मुरैना Morena को नया SP मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 अप्रैल को मुरैना SP आशुतोष बागरी को हटाने के आदेश दिए थे।

आज जारी लिस्ट में भिंड SP शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का SP बनाया गया है। खरगोन के एडिशनल एसपी मनीष खत्री को भिंड का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं, इंदौर के पुलिस उपायुक्त (अपराध) निमिष अग्रवाल का ट्रांसफर कैंसिल करते हुए उन्हें इंदौर में ही पुलिस उपायुक्त (आसूचना व सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त (जोन 2) सूरज कुमार वर्मा पहली वाहिनी विसबल इंदौर के सेनानी बने।

पहली वाहिनी विसबल इंदौर की सेनानी यांगचेन डोलकर भुटिया Yangchen Dolkar Bhutia को पीटीसी इंदौर का पुलिस अधीक्षक SP बनाया गया है। भुटिया के पास आरएपीटीसी RAPTC के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

पीएचक्यू PHQ में एआईजी आशुतोष बागरी को 17वीं बटालियन भिंड का कमांडेंट बनाया गया है। उज्जैन के एडिशनल एसपी अभिषेक आनंद Abhishek Aanand पुलिस उपायुक्त (जोन 2) इंदौर पदस्थ किया गया है।