करप्शन, क्राइम और कमीशन कांग्रेस की पहचान है: शिवराज सिंह चौहान

 

भोपाल, कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी की नज़रें सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर टिकी हुई हैं। राज्य में सक्रीय सभी राजनीतिक दल अपने – अपने में चुनावी माहौल बनाने में ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अपनी सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए विपक्ष दलों में जमकर जुबानी हमला बोला जा रहा है। बीजेपी ने भी अपने देशभर के स्टार चेहरों कर्नाटक में तैनात कर रखा है। इनमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल है। इसी कड़ी में बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कर्नाटक पहंचे है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में कांग्रस और इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।

कर्नाटक में चुनावी सभा में शिवराज ने कहा है कि कांग्रेस की पहचान 3 ’सी’ हैं- करप्शन, क्राइम और कमीशन। दूसरी ओर बीजेपी की पहचान कनेक्टिविटी, क्लीनलीनेस और डेवलपमेंट है। राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 50 साल हो गई, लेकिन बुद्धि पांच साल के बच्चे जैसी है।

कर्नाटक में रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। यहां अपने भाषम में शिवराज ने ‘3C’ का फॉर्मुला बताया है। सीएम चौहान ने कहा कि, करप्शन, क्राइम और कमीशन कांग्रेस की पहचान है। वहीं, दूसरी तरफ कनेक्टिव रोड, कनेक्टिव एयर, स्वच्छता और डेवलपमेंट विकास भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए ये भी कहा कि, ‘महात्मा गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कि, कांग्रेस को भंग कर दो, लेकिन नेहरू जी ने उनकी नहीं मानी।’

इसपर आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये कहा कि, गांधी जी ने कहा था कि, कांग्रेस देश को आजाद कराने के लिए गठित की गई थी। महात्मा गांधी की बात नेहरू जी ने नहीं मानी। वहीं, राहुल गांधी का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि, ‘राहुल गांधी जी ने संकल्प ले लिया कि, वो कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे। जिसके बाद कांग्रेस धीरे-धीरे सारे देश से खत्म हो रही है। कहीं कांग्रेस का कोई अस्तित्व रह नहीं गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *