Solar Energy: गौतम सोलर के सौर पैनल से जगमग हो रहा राजा भोज विमानतल

भोपाल(Janprachar.com)। राजधानी भोपाल का राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा The Raja Bhoj International Airport सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा है। यहां उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले 545 डब्ल्यूपी 10 BB मोनो हाफ-कट सौर पैनल Mono half-cut solar panelsलगाए गए हैं। यह कार्य तय सीमा में पूरा किया गया।

इन्हें हरिद्वार,उत्तराखंड की प्रतिष्ठित सौर पैनल निर्माता कंपनी ​​गौतम सोलर द्वारा प्रोजेक्ट डेवलपर ​​​​न्यू​ ​सोल पीवी पावर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किया गया। इनकी मदद से विमानतल पर डेढ़ लाख यूनिट बिजली का सालाना  उत्पादन हो सकेगा। साथ ही ये हवाईअड्डे के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी कारगर हैं। 

यह जानकारी गौतम सोलर पैनल निर्माता कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री गौतम मोहनका Mr. Gautam Mohanka (In Photo)ने दी। एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने दावा किया कि हमारी फर्म एक उच्च गुणवत्ता वाले सौर मॉड्यूल की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

भोपाल के राजा भोज विमानतल पर स्थापित उक्त श्रेणी के मोनो सोलर पैनल इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि विमानतल पर सौर पैनल स्थापित करने उपलब्ध स्थान का अधिकाधिक एवं सुनियोजित उपयोग किया गया।

उत्तम गुणवत्ता व समयबद्ध आपूर्ति ही ध्येय मंत्र
उन्होंने कहा कि उत्तम गुणवत्ता व समयबद्ध आपूर्ति यह कंपनी का ध्येय मंत्र है। इसी मंत्र के साथ उनकी कंपनी नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत अन्य संगठनों के साथ भी काम करने की अपेक्षा रखती है। आकांक्षी संगठन,www.gautamsolar.com पर जाकर कंपनी एवं इसके उत्पादों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

500 MWp की सौर मॉड्यूल क्षमता

श्री मोहनका ने कहा कि उनकी कंपनी शीर्ष 10 सौर मॉड्यूल निर्माताओं में एक है। इसके पास 25 वर्षों का अनुभव है। इसके चार कारखाने हरिद्वार में स्थापित हैं। कंपनी के पास 500 MWp की सौर मॉड्यूल क्षमता Module capacity है। निकट भविष्य में इसे 1 GWp तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर पैनल तैयार करने कंपनी नवीनतम फर्स्ट-हैंड टॉप लाइन मशीन और प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है। गौतम सोलर Gautam Solar कंपनी के उत्पाद एएलएमएम अंतर्गत सूचीबद्ध तथा बीआईएस द्वारा अनुमोदित होते हैं।

जताई खुशी: इधर,राजा भोज विमानतल प्रोजेक्ट में गौतम सोलर की सहयोगी कंपनी न्यूजॉल पीवी पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रौशन कुमार Raushan Kumar ने भी गौतम सोलर के साथ काम करने में खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *