Model School Pali: आदर्श स्कूल बना पाली का एकलव्य आवासीय विद्यालय

पाली,विक्की दाहिया। ​उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली में एकलव्य आवासीय विद्यालय Eklavya Residential School अपने नाम के अनुरूप आदर्श विद्यालय साबित हो रहा है। यहां शिक्षा की गुणवत्ता,खेलकूद गतिविधियां एवं उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था ने शाला का नाम मप्र ही नहीं देश में भी रोशन किया।

बिरसिंहपुर पाली में एकलव्य मॉडल स्कूल 2006 में स्थापित किया गया था। इसका प्रबंधन प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के ग्रेड होते हैं। स्कूल सह-शैक्षिक है और इसमें संलग्न प्री-प्राइमरी सेक्शन नहीं है।

विद्या​र्थियों में शिक्षा व खेलों के प्रति भी के प्रति ललक

विद्यालय में शिक्षा का माध्यम हिन्दी होने से यह स्थानीय विद्या​र्थियों में शिक्षा के प्रति ललक पैदा करने में कारगर साबित हुआ है। उमरिया जिला ही नहीं आसपास के आसपास अन्य स्थानों के बच्चे भी विद्यालय की आवासीय सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। आवासीय परिसर के बच्चों में बेहतर अनुशासन,उत्तम खानपान एवं उचित देखरेख का श्रेय संस्थान की अधीक्षिका सुश्री अर्चना को जाता है। आवासीय नियमों को इनके द्वारा कड़ाई से पालन करने का नतीजा है ​विद्यालय के बच्चे अनुशासनप्रिय हैं।

बीते साल हॉकी में जीता अवार्ड
​पढाई एवं अनुशासन ही नहीं पाली एकलव्य स्कूल के बच्चे खेल के क्षेत्र में भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। बीते साल के अंतिम माह में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की नेशनल स्पोर्ट्स मीट में पाली विद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय की हॉकी टीम ने इस स्पर्धा में उत्तरप्रदेश की टीम को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टीम वर्क ने दिलाया गौरव
कोई भी काम बिना टीम वर्क के संभव नहीं। पाली एकलव्य स्कूल की टीम ने यह साबित कर​ दिखाया। राष्ट्रीय स्पर्धा में विद्यालय को मिले उक्त गौरव के लिए विद्यालय के प्राचार्य तेज सिंह रघुवंशी,पीटीआई अशोक कुमार वर्मा,अधीक्षक लक्ष्मी रजक,सतीश कुमार मरावी, आवासीय अधीक्षिका सुश्री अर्चना,लोकेश कुमार स्पेशल कोच शिवम सोंधिया एवं संजय चौधरी तथा विद्यालय के स्टॉफ सतीश कुमार गुप्ता,उषा राजपूत, मंगल प्रसाद शरणागत एवं आरती राम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *