मुंबई। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत का पहला एप्पल स्टोर आज खुल गया। स्टोर का उद्घाटन एप्पल के CEO टिम कुक ने किया। स्टोर के उद्घाटन के बाद कुक खुद ग्राहकों से गर्मजोशी से मिले। 20 हजार स्क्वेअर फीट क्षेत्र में बने इस स्टोर का किराया 42 लाख रुपए प्रति माह है।
#WATCH | Apple CEO Tim Cook surprised at seeing a customer bring his old Macintosh Classic machine at the opening of India's first Apple store at Mumbai's BKC pic.twitter.com/MOY1PDk5Ug
— ANI (@ANI) April 18, 2023

करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कुक स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया। कुक ने स्टोर में वापस जाने से पहले करीब सात मिनट तक लगभग एक दर्जन ग्राहकों का स्वागत किया। कुक ने ग्राहकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।