पाली,उमरिया। भाजपा किसान मोर्चा जिला उमरिया की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी हरीश विश्वकर्मा , भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मोर्चा के महामंत्री विनय सिंह , जिला उपाध्यक्ष लल्लू सिंह,ब्रजबिहारी पटेल,जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे, नेमचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपू दुबे,कुंदन सिंह,नत्थू सिंह जी,चंद्रभान सिंह,कन्हैया शुक्ला,गंगाराम जी,राजकुमार झारिया,कार्यालय मंत्री लक्ष्मीकांत सहित सभी कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही ।
बैठक में प्राकृतिक खेती,गो आधारित खेती, मोटा अनाज की खेती जौ बाजरा, कोदों कुटकी, की खेती करने को लेकर किसानों को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बूथ विस्तारक कार्य में भी मोर्चे को पार्टी के सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई।