बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल

पुणे, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है।रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह घटना मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बोरघाट में शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का इलाज खोपोली के ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है।उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीमें पीड़ितों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे।पुलिस ने बताया कि अब भी कई यात्रियों के खाई में फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। उसने बताया कि दुर्घटना के सही कारण का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे 12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये

See also  बस दुर्घटना में दो की मौत, पांच गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *