Ravi Shastri: किक्रेट खिलाडियों की ‘घायल अदा’ पर रवि शास्त्री ने कसा तंज

17

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री Former India coach Ravi Shastri ने देश के कुछ प्रमुख गेंदबाजों की चोट के प्रबंधन injury management पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे ‘रिहैबिलिटेशन’ कराते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्थायी निवासी बन गए हैं।

शास्त्री ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर Chennai Super Kings fast bowler Deepak Chahar की ओर था जो पिछले आठ महीने में कम से कम तीन बार चोटिल हो चुके हैं जबकि नितिन पटेल की अगुवाई वाली एनसीए की खेल विज्ञान और मेडिकल टीम ने उन्हें फिट Fit  करार दिया था।

कई खिलाड़ियों ने एनसीए NCA को बनाया स्थाई ठिकाना

शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के डिजिटल वीडियो ESPN Cricinfo’s digital videoमें व्यंग्यात्मक लहजे Sarcastic tone में कहा, ‘ऐसे भी कह सकते हैं कि पिछले तीन या चार साल में एनसीए को स्थायी ठिकाना बनाने वाले कई हैं। उन्हें जल्दी ही निवास की अनुमति मिल जायेगी यानी वे कभी भी वहां जा सकते हैं जो अच्छी बात नहीं है।’

 क्या है एनसीए?

बीसीसीआई द्वारा संचालित बेंगलुरू स्थित एनसीए के पास खेल विज्ञान और मेडिकल की एक विशेषज्ञ टीम है। जो केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की चोटों के इलाज में मदद करती है। चाहर को बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है । जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा कमर के फ्रेक्चर के कारण सर्जरी करा चुके हैं।

लगातार चार मैच भी नहीं खेल पाते हैं खिलाड़ी…
अक्टूबर 2021 तक भारतीय टीम के कोच रहे शास्त्री ने हैरानी जताई कि इनमें से कुछ खिलाड़ी तो सारे प्रारूप भी नहीं खेलते हैं लेकिन लगातार चार टी.20 मैचों में चार-चार ओवर भी नहीं डाल सकते। उन्होंने कहा,’ये लगातार चार मैच नहीं खेल सकते। फिर एनसीए क्यों जाते हैं। तीन मैच बाद फिर एनसीए लौट आते हैं।’