भोपाल(Janprachar.com)। राज्य शासन ने मंगलवार को भारतीय वन सेवा के 11अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए । इसके तहत बैढ़न सिंगरौली के उप वनमंडल अधिकारी सुंदर दास सोनवानी को बांधवगढ़ पनपथा रेंज का अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बांधवगढ़ नेशनल पार्क के मानपुर में पदस्थ प्रशिक्षु उप वन मंडल अधिकारी थिरुकुराल को वनमंडलाधिकारी टीकमगढ़ पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है..
1.पीएन मिश्रा वन संरक्षक देवास से समान पद पर वन बल मुख्यालय,भोपाल,
2.नवीन गर्ग डीएफओ दक्षिण सागर से उप वन संरक्षक ईको पर्यटन बोर्ड भोपाल,
3.महेंद्र प्रताप सिंह डीएफओ टीकमगढ़ से डीएफओ दक्षिण सागर,
4.थिरुकुरल उप वनमंडलाधिकारी मानपुर बांधवगढ़ से डीएफओ टीकमगढ़,
5.राजेश मंडावलिया अधीक्षक खिवनी देवास से अधीक्षक गांधीसागर मंदसौर,
6.विकास माहोरे अधीक्षक गांधीसागर मंदसौर से अधीक्षक खिवनी देवास,
7.सुंदर दास सोनवानी उप वनमंडल अधिकारी बैढ़न से अधीक्षक पनपथा बांधवगढ़ ,
8.संदेश माहेश्वरी सहायक वन संरक्षक सोहागपुर से ईको पर्यटन बोर्ड,
9.अंकित जामोद उप वनमंडलाधिकारी शाजापुर से सहायक वन संरक्षक सोहागपुर
10.जाम सिंह मुवेल उप वनमंडलाधिकारी बड़वानी से उप वनमंडलाधिकारी शाजापुर ,
11.अनादि बुधौलिया उप वनमंडलाधिकारी सारणी बैतूल से उप वनमंडलाधिकारी सिल्लेवानी छिंदवाड़ा
12 अरविंद प्रताप सिंह सेंगर बालाघाट से वन संरक्षक बालाघाट।
ACF Transfer Order 11-04-2023
ACF Transfer Order 11-04-2023 IFS transfer Order 11-04-23