मुख्यमंत्री चौहान से मिले निर्विरोध निर्वाचित पंचायत पदाधिकारी

भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज प्रात: निवास पर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित  हुए कुछ पंचायत पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्विरोध निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों द्वारा जन कल्याण के लिए सक्रिय रुप से भूमिका  निभाने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से विदिशा जिले की कुरवाई जनपद  सदस्य श्रीमती ममता ठाकुर महाराज सिंह डाबरी ने विधायक श्री हरि सिंह सप्रे के साथ भेंट की। इसी तरह विदिशा जिले की  भौंरासा ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचित सरपंच श्रीमती चंद्रा उदय सिंह चौहान के सुपुत्र श्री सोनू चौहान ने भेंट की इस पंचायत में  बीस पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विदिशा जिले के ही ग्राम पंचायत भदार बड़ागांव में भी  बी कॉम के विद्यार्थी श्री सौरभ दांगी निर्विरोध सरपंच बने हैं। इनके साथ 11 पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सौरभ के परिवार द्वारा पूर्व में भी पंचायत राज संस्थाओं में नेतृत्व किया गया है। इस अवसर पर श्री तोरण सिंह दांगी, अध्यक्ष जिला पंचायत विदिशा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *