बिजली उत्पादन में आई कमी को देखते हुए राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र सहित सहित विभिन्न स्थानों पर कल बिजली कटौती के आसार हैं। भोपाल मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ही राजधानी के विभिन्न स्थानों पर मरम्मत के नाम पर फीडर बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इसे शनिवार को आई आंधी पानी से जोडकर देखा जा रहा है,लेकिन खंडवा में उत्पादन प्रभावित होना भी कटौती की एक बडी वजह बताई जा रही है।