विधायकों को लेकर मैंने ऐसा तो कुछ नहीं कहा था :कमलनाथ

17

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारत पूर्ण ढंग से पेश किया गया। मैंने यही कहा की जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्व है।

ज्ञात हो कि एक दिन पहले पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में श्री नाथ ने कहा था कि विधायकों की कोई कीमत नहीं होती और में उनसे अकेले में मिलना भी पसंद नहीं करता। सबसे खुले में मिलता हूँ।

उन्होंने यह भी कहा था कि कीमत उस विधायक की होती है जनता के नजदीक होता है,लेकिन नाथ मंगलवार को इंदौर में अपने बयान से पलट गए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा था कि भाजपा के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, लेकिन उन्हीं विधायकों का महत्व है, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत है।

उन्होंने कहा कि इंदौर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति समय आने पर हो जाएगी, तब तक यहां का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ है। पत्रकारों Journalists द्वारा पूछे गये इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस भी महिलाओं को लॉलीपॉप Lollipops to womenदेगी, पर पलटवार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि इस तरह के शब्द का प्रयोग करना गलत है। यह जरूरत है, कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश की बहनों को 1500 रूपये महीना देगी।
हमने 7 दिन में मुआवजा बांटा
श्री नाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने मंदसौर और नीमच में अतिवृष्टि का मुआवजा 7 दिन के भीतर दे दिया था। शिवराज जी की तरह सर्वे कराने की बातें कहकर किसानों को भ्रमित नहीं किया था। मध्य प्रदेश सरकार के ऊपर लगातार कर्ज बढ़ता चला जा रहा है।

यह कर्ज प्रदेश की भलाई के लिए नहीं दिया जा रहा है, बल्कि कमीशनखोरी के लिए दिया जा रहा है। अगर यह कर्ज मध्य प्रदेश की जनता के लिए होता तो शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan बताएं कितने संविदा कर्मियों की नियुक्ति की, कितने नौजवानों को रोजगार दिया?

दिग्विजय सिंह की कार्यकर्ताओं में मांग

सांसद दिग्विजय सिंह MP Digvijay Singh के संगठन में सक्रिय होने के सवाल पर श्री नाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता है, कार्यकर्ताओं में उनकी मांग demand for him among the workers है। उनकी सक्रियता पार्टी के लिए बहुत अच्छी है। कमलनाथ ने सिख समाज और बेरवा समाज के प्रतिनिधि मंडल से भी मुलाकात की। वह अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर Congress MP Shashi Tharoor भी उपस्थित थे। इस मौके ओर नेताद्वय ने पीयूष बबेले की पुस्तक ‘गांधी: सियासत और सांप्रदायिकता’ का विमोचन भी किया।