आईपीएल में फिर कोरोना ने लगाई सेंध, ये दिग्गज कमेंटेटर हुआ पॉजिटिव

कोरोना ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सेंध लगाई है. आईपीएल 2023 सीजन में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मैच खेला जाना है, मगर इससे पहले ही यह कोरोना की खबर सामने आई है. इस बार आईपीएल में हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल आकाश चोपड़ा कोविड पॉजिटिव हुए हैं. उस बात की जानकारी खुद आकाश ने ट्वीट कर दी है. साथ ही आकाश ने अपने यूट्यूब कम्यूनिटी पोस्ट में लिखा कि रुकावट के लिए खेद है. कोविड ने फिर से स्ट्राइक कर दी है.

आकाश ने आगे कहा कि कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाउंगा. यहां यूट्यूब पर भी कम नजर आ सकता हूं. गला खराब है, इसलिए आवाज की दिक्कत है. थोड़ा आप लोग देख लीजिए, बुरा मत मानिएगा. भगवान का शुक्र है कि लक्षण थोड़े कम हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *