विराट कोहली और डुप्लेसिस ने खेली तूफानी पारियां, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया

मुम्बई, आरसीबी ने आईपीएल के 16वें सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने अपने पहले मैच मे ंमुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *