Umaria:राहुल की संसद सदस्यता बहाली की मांग को लेकर जन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस – अग्रवाल

27

पाली // जिला कांग्रेस उमरिया के नौरोजाबाद ब्लॉक अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं अन्य नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह बात कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कही।

नोरोजाबाद इंटक कार्यालय में रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री अग्रवाल ने कहा कि राहुल गाँधी की संसद सदस्यता समाप्त कर भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले को इसी तरह किनारे कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाली नहीं होने तक कांग्रेसी कार्यकर्त्ता जन सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के उप ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मिश्रा, वरिष्ठ नेता हरीश शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीलाल बेगा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
इधर, उक्त मुद्दे को लेकर ही दो दिन पहले युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू की अगवाई में मशाल जुलूस निकाला गया । इससे पहले उमरिया में युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन किया। शाम को करीब 7 बजे जयस्तंभ चौक से मशाल जुलूस शुरू हुआ।

जो गांधी चौक तक चला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। इनका कहना था कि राहुल जी जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनके साथ है। केंद्र सरकार को इसका पता अगले चुनाव में चल जाएगा। मशाल जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।