आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का विजयी आगाज, कोलकाता को सात रन से हराया

पंजाब ने सात रन से जीता मैच, डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने यह मैच सात रन से जीत लिया है। इसके साथ ही शिखर धवन की कप्तानी में इस टीम ने टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। अपने घरेलू मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना चुकी थी। शार्दुल ठाकुर तीन गेंद में आठ रन और सुनील नरेन दो गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे थे।

कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन की जरूरत थी। यह जोड़ी लक्ष्य हासिल कर सकती थी, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और आगे मैच नहीं हो सका। इस समय तक कोलकाता की टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से पीछे थी। इसी वजह से कोलकाता को इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *