भोपाल(Janprachar.com)। राज्य शासन ने भाप्रसे के 6अधिकारियों की नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश गुरुवार को जारी किए। इसके अंतर्गत जबलपुर व सागर के कमिश्नर को बदल दिया गया हैं। अभय वर्मा जबलपुर व वीरेंद्र सिंह रावत सागर के नए कमिश्नर बनाए गए हैं।
वहीं वर्ष 2009 बैच की IAS अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव को आयुक्त लोक शिक्षण पदस्थ किया गया। वर्तमान पदों का भी उनके पास अतिरिक्त प्रभार होगा। इसी तरह भाप्रसे के ही चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों के अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं।
इसी तरह , राज्य प्रशासनिक सेवा के वर्ष 12 बैच के अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर मंदसौर मुकेश कुमार शर्मा को अपर कलेक्टर गुना पदस्थ किया गया है जबकि गुना के मौजूदा अपर कलेक्टर 2014 बैच के आइएएस आदित्य सिंह को गुना से हटाकर मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया गया।
जबलपुर से हटाए गए आयुक्त बी चंद्रशेखर को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। संबंधित अधिकारियों के पदस्थापना के आदेश इस प्रकार हैं….
अधिकारी नाम – वर्तमान पदस्थापना – नवीन पदस्थापना
अभय कुमार वर्मा(07) – आयुक्त ,डीपीआई – कमिश्नर जबलपुर
बी चंद्रशेखर(02) – कमिश्नर जबलपुर — सचिव मंत्रालय
वीरेंद्र सिंह रावत(08) – आयुक्त श्रम – – OSD,सह.आयुक्त सागर
अनुभा श्रीवास्तव (09)- एमडी हस्तशिल्प – आयुक्त डीपीआई
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
अधिकारी – वर्तमान पद – अतिरिक्त दायित्व
फैजअहमद किदवई(96) पीएस सामा.न्याय — पीएस आयुष
पवनकुमार शर्मा (99) आयुक्त इंदौर — श्रमायुक्त
स्वतंत्रकुमार सिंह(07) संचालक NVDA — CEO सुशासन संस्थान (Aagpa)
निधि निवेदिता (12) संचालक उद्यानिकी — एमडी खादी,ग्रामोद्योग
अनुभा श्रीवास्तव (09)- आयुक्त डीपीआई — एमडी हस्तशिल्प
………………………………………………
मुकेशकुमार शर्मा (SAS-12) संयुक्त कलेक्टर मंदसौर से अपर कलेक्टर गुना
आदित्य सिंह(IAS-14) अपर कलेक्टर गुना से उपसचिव मंत्रालय
Orders Links as below
















