पुष्कर // अजमेर जिले के पुष्कर में केटीसी ग्रुप , प्रगतिशील शिक्षक संघ एवं ज्योतिर्मय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम महिलाओं के नाम नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस गरिमामय समारोह में मप्र से हरदा जिले की वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री गीता पांडे को भी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ मुख्य अतिथि और जिला परिषद सदस्य महेंद्रसिंह मझेवला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
पद्म श्री हिम्मत राम भाम्बू, भारत भूषण , महन्त डॉ नानकदास, अजीता सिंह व डॉ अशोक ढाका विशिष्ट अतिथि थे। वहीं ,एआईसीसी सदस्य श्रीमती नसीरा अख्तर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं।
समारोह में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश ,दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों की महिलाएं शामिल हुईं ।
इससे पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम की संयोजक व महिला प्रदेश अध्यक्ष रोशन दीप श्रीमाली और चेयरमैन राज खान सहित अन्य ने अतिथियों का माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर प्रतिभाओं का सम्मान किया ।
समारोह में सुश्री गीता पण्डे (In Photo), साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए मीनाक्षी राजपुरोहित उर्फ मीनू सहित 125 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीनू ने ‘नारी’ पर काव्य पाठ भी किया।
गौरतलब है कि श्रीमती गीता पांडे मध्य प्रदेश के जिला हरदा में लम्बे समय से घरेलू हिंसा रोकथाम , ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ , बच्चों को मोटिवेशन ,महिलाओं के लिए प्रेरणा , एनिमिक गर्भवती महिलाओं को ब्लड मुहैय्या कराने एवं उनकी अन्य समस्याओं को लेकर जागरूकता अभियान चला रहीं हैं। समाज के प्रति उनके इस समर्पण को देखते हुए उन्हें उक्त समारोह में भी ‘गेस्ट ऑफ ओनर ‘से सम्बोधित किया गया।