उमरिया : AAP की शहडोल लोकसभा टीम घोषित,अशोक राय को पुनः उमरिया जिलाध्यक्ष का दायित्व

21

पाली ,उमरिया // आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किये जान की साथ ही शहडोल संभाग के विभिन पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी हो गई है। उमरिया में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक राय पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः यह पद सौंपा गया है।

यह जानकारी पार्टी के शहडोल संसदीय क्षेत्र के सचिव संतोष चौबे(in Photo) ने दी। श्री चौबे ने कहा, कि शहडोल संभाग के अन्य पदाधिकारियों में सेना से से.नि. शिक्षक रामकृपाल को शहडोल संसदीय क्षेत्र का अध्यक्ष ,श्रमिक नेता बृजेंद्र पांडे एवं विनोद सेन को संयुक्त सचिव बनाया गया।श्री चौबे ने कहा, कि पार्टी ने उन्हें (स्वयं को ) शहडोल संसदीय क्षेत्र के सचिव पद का दायित्व सौंपा है।

वहीं अनूप शर्मा को जिलाध्यक्ष शहडोल, संदीप पड़वार को जिलाध्यक्ष अनूपपुर एवं सुशील पांडे को सचिव जिला अनूपपुर नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो ,की पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने एक दिन पहले ही सिंगरौली की महापौर सुश्री रानी अग्रवाल को मप्र इकाई का अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

श्री चौबे ने कहा कि संगठन की अन्य कमेटियों का जल्द ही गठन कर लिया जायेगा। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर सक्रिय रूप से जवाबदारी तय कर संगठन हित में कार्य तेज गति से शुरू किया जायेगा।