देश विभाजन के बाद से ही भारत हिंदू राष्ट्र-कैलाश विजयवर्गीय

देश विभाजन के बाद से ही भारत हिंदू राष्ट्र-कैलाश विजयवर्गीय

देश की स्वतंत्रता के बाद से ही भारत हिंदू राष्ट्र है। जब भारत का विभाजन हुआ था तो इसी मुद्दे (धार्मिक आधार) पर हुआ था कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान बना और बचा हुआ देश हिंदू राष्ट्र है। इस तरह भारत तो है ही हिंदू राष्ट्र।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को पितृ पर्वत पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि भोपाल में रहने वाले एक मुस्लिम मित्र हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और शिव मंदिर भी जाते हैं। देश में ऐसे मुस्लिम हैं जिन्हें लगता है उनके पूर्वजों ने कभी हनुमान चालीसा का पाठ किया था।

 

भाजपा नेता ने कहा कि हम किसी को रास्ता दिखा सकते हैं, लेकिन मजबूर नहीं कर सकते। हनुमान चालीसा के माध्यम से लोगों को हिंदुत्व से जोड़ा जा सकता है। उसमें सभी समस्याओं और प्रश्नों का उत्तर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *