MP;शिवराज की चौथी पारी के 3 साल पूरे होने पर एक पखवाड़े तक चलेंगे कल्याण कार्यक्रम

भोपाल। आगामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चौथी पारी के तीन साल पूरे होंगे। इस उपलक्ष्य में राज्य में आगामी एक पखवाड़े तक विभिन्न कल्याण कार्यक्रम होंगे।

सरकार के प्रवक्ता एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 24 मार्च को रोजगार दिवस मनाया जाएगा तो 9 अप्रैल को किसान सम्मेलन का आयोजन होगा।

-22 मार्च से प्रत्येक पंचायत में लाड़ली बहना से जुड़े कार्यक्रम, माता के भजनों का कार्यक्रम।

-23 मार्च को यूथ महापंचायत भोपाल में होगी। दोपहर 1 बजे से ढाई बजे के बीच होगी।

-24 मार्च को रोजगार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका मुख्य कार्यक्रम नीमच में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

-25 और 26 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा एमपी का दौरा करेंगे।

-27 मार्च को 572 करोड़ रुपए की सब्सिडी सीधे खातों में ट्रांसफर होगी। एमएसएमई के तहत।

– सूत्रों के अनुसार ,आगामी 1 अप्रैल को भोपाल में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अफसरों की अहम् बैठक भोपाल। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की भी सम्भावना है।

-3 अप्रैल को भू अधिकार दिवस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल से इस अभियान शुरूआत करेंगे।

-4 अप्रैल को खंडवा में लाड़ली बहना कार्यक्रम होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

-5 अप्रैल तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम शुरू होगा।

-6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू होगा।

-7 अप्रैल को दो बड़ी योजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके दो कार्यक्रम होंगे। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

-8 अप्रैल को प्रदेश के 52 जिलों में प्रबुद्धजन चर्चा कार्यक्रम होगा। प्रबुद्धजनों से चर्चा में देश के अलग – अलग जिलों से आएंगे।
-9 अप्रैल को किसान सम्मेलन होगा। इसमें चयनित सिंचाई योजनाओं का एक साथ शिलान्यास होगा।
-10 अप्रैल को भू-आवासीय अधिकार योजना का शुभारंभ होगा। इसके कार्यक्रम 10 अप्रैल से होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *