पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क मध्य प्रदेश के धार जिले मे बनेगा
मध्य प्रदेश के धार जिले में “पीएम मित्र ” मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेगा। केंद्र ने देश के सात राज्यों में यह पार्क शुरू करने की मंजूरी दी है। इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। इसके शुरू होने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
, “पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देंगे। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी और यूपी में स्थापित किए जाएंगे.”
प्रधानमंत्री ने लिखा है कि ‘पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क कपड़ा क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा, करोड़ों का निवेश होगा और लाखों लोगों नौकरियां मिलेंगी। यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फार द वर्ल्ड’ का एक बेहतरीन उदाहरण होगा” ।
















