Hockey Tournament34वां डाक नेशनल हॉकी टूर्नामेंट शुरू:5 राज्यों के सवा सौ खिलाड़ी भोपाल पहुंचे

भोपाल। डाक विभाग का 34वां नेशनल हॉकी टूर्नामेंट आज से राजधानी भोपाल में शुरू हुआ। इसमें हिस्सा लेने के लिए मप्र—उप्र समेत पांच राज्यों के सवा सौ से ज्यादा खिलाड़ी भोपाल पहुंचे हैं।

उद्घाटन समारोह में भारतीय हाकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं गोलकीपर मीर रंजन नेगी मौजूद थे। शुरुआत लीग मैच के साथ हुई। पहला मैच मध्यप्रदेश-तमिलनाडु और दूसरा मैच कर्नाटक-ओडिसा के बीच खेला गया। 17 मार्च को फाइनल मैच होगा। डाक विभाग यह टूर्नामेंट करा रहा है।

डाक मध्यप्रदेश परिमंडल के निदेशक पवन डालमिया ने बताया कि टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओड़िसा और पंजाब समेत कुल छह डाक परिमंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट लिंक रोड नंबर-1 स्थित मेजर ध्यानचंद हाकी स्टेडियम में होगा। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे टूर्नामेंट की शुरुआत हाकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी के मुख्य आतिथ्य में हुई।

कल दो मैच होंगे
श्री डालमिया ने कहा कि टूर्नामेंट के पहले तीन दिन तक सिर्फ लीग मैच होंगे। 14 मार्च को तीन मैच खेले जाएंगे, जो सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। 15 मार्च को दो मैच होंगे, जो सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। लीग मैच के बोर्ड पर पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 16 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। सुबह 10 और 11.45 बजे से मैच शुरू होंगे।

17 मार्च को दोपहर 3 बजे से फाइनल मैच शुरू होगा।
इसके बाद समापन होगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी सैयद जलालउद्दीन रहेंगे।

दो पूल बनाए

पूल-ए में मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब
पूल-बी में कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और ओडिसा

इनके बीच होंगे मैच
14 मार्च को मध्यप्रदेश-पंजाब और कर्नाटक-उत्तरप्रदेश
15 मार्च को तमिलनाडु-पंजाब और उत्तरप्रदेश-ओडिसा
​​​​​​​कई प्लेयर तो नेशनल टीम में खेल चुके
डाक मध्यप्रदेश परिमंडल के निदेशक पवन डालमिया ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम से कई ऐसे प्लेयर भी होंगे, जो इंटरनेशनल स्तर तक खेल चुके हैं। इनमें मोहम्मद उमर भी शामिल हैं। इनके अलावा और भी कई खिलाड़ी है तो नेशनल-इंटरनेशनल लेवल तक खेल चुके हैं।

मप्र ने जीता था 33वां टूर्नामेंट
निदेशक डालमिया ने बताया कि 33वीं अखिल भारतीय डाक हाकी प्रतियोगिता का खिताब मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के नाम रहा था। इस बार भी जीतेंगे।

See also  हॉकी विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, दूसरे दौर में पहुंचा; पड़ोसी टीम का सफर खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *