उमरिया। Trouble sitting कोतवाली थाना अंतर्गत कुदरा निगहरी के करीब शहपुरा मार्ग पर बैंक अधिकारियों की [कार के ऊपर डंपर पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब डंपर कार के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह खड़ी कार के ऊपर गिर गया। घटना के दौरान कार में बैंक के दो अधिकारी मौजूद थे।
कार को डंपर के नीचे से खींचकर निकाला
इस मामले में 108 ईएमटी नीरज कुमार गौतम एवम संदीप श्रीवस्तव ने बताया कि कार के अंदर एसबीआई मेन ब्रांच के दो अधिकारी सुनील जैन उम्र 45 वर्ष एवम अरुण प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष मौजूद थे, जो डिंडौरी जा रहे थे।
घटना के बाद मौके पर लोगों ने घायल अधिकारियों की मदद करने का काफी प्रयास किया, लेकिन खतरे को देखते हुए उन्हें कार के अंदर से निकाल पाना आसान नहीं था। बाद में डंपर के नीचे से कार को खींचा गया और दोनों अधिकारियों को कार से बाहर निकाला गया।