रंग, पानी और कीचड़ से सराबोर सड़कें इंदौर निगम टीम ने दो घंटे में कर दी साफ, बता दिया क्‍यों है इंदौर नंबर वन

रंग, पानी और कीचड़ से सराबोर सड़कें इंदौर निगम टीम ने दो घंटे में कर दी साफ, बता दिया क्‍यों है इंदौर नंबर वन

रंगपंचमी पर एक ओर गेर में शामिल लोगों ने रंगभरा उल्लास दिखाया तो दूसरी तरफ गेर समापन के बाद नगर निगम के अमले ने रंग, पानी और जूते-चप्पलों से गंदी हुई सड़कों को तत्काल साफ करने का बीड़ा उठा लिया।

गेर समाप्त होते ही नगर निगम के 500 सफाई मित्र मशीनों के साथ सफाई के लिए सड़कों पर उतर गए। देखते ही देखते उन्होंने राजवाड़ा क्षेत्र चकाचक कर दिया। इसके बाद सराफा, खजूरी बाजार और आसपास के क्षेत्रों की सफाई का नंबर आया। दो घंटे में राजवाड़ा चौक सहित पूरा गेर मार्ग को साफ किया जा चुका था। परंपरा और जन भावनाओं के आगे नतमस्तक नगर निगम ने उन लोगों के जूते-चप्पल भी उठाए जो गेर के उत्साह में सड़कों पर छोड़ गए थे। इंदौर के सफाईकर्मियों ने दिखा दिया कि इंदौर क्‍यों लगातार सफाई के मामले में देश में नंबर वन बनता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *