रामनवमी के दिन इन उपायों को करने से दूर होंगे सभी संकट

रामनवमी के दिन इन उपायों को करने से दूर होंगे सभी संकट

भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रामनवमी 29 मार्च 2023 को रात 09 बजकर 07 मिनट पर आरंभ हो रही है जो कि 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन कुछ उपाय को करने से आप भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

1.रामनवमी के पर्व पर खीर बनाएं। इस खीर को एक घंटे के लिए चंद्रमा की रोशनी रखें। अब इस खीर को पति-पत्नी साथ में खाएं। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। मनमुटाव दूर होगा।

2. रामनवमी पर एक कटोरी में जल लेकर रामरक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’ का 108 बार जाप करें। इस जल से घर के सभी कोने में छिड़काव कर दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

3. रामनवमी पर भगवान श्रीराम के मंदिर में या उनके चित्र के सामने तीन बार अलग-अलग समय पर श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन यानी श्री राम स्तुति का पाठ करें। ऐसा करने से व्यक्ति के दुख और कष्ट दूर होते हैं।

 

4. रामनवमी पर प्रभु श्री राम के भक्त हनुमान जी की गुणगान करें और हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें। इस उपाय को करने से जातक पर श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

5. रामनवमी के अवसर पर किसी राम मंदिर में जाकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस उपाय को करने से श्रीराम सभी तरह के संकट दूर करेंगे और आपकी रक्षा करेंगे।

6.यदि आपके जीवन में आर्थिक संकट बना हुआ है, तो रामनवमी के दिन रामाष्टक का पाठ विधि पूर्वक करें। इसे अचानक धन की प्राप्ति होगी।

7..रामनवमी के दिन रामायण या रामचरितमानस का पाठ करना या करने या कराने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे दुख दूर हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *