भोपाल। मप्र बुधवार को होली के रंग में पूरी तरह रंग गया ।इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और प्रदेश का हर शहर रंगों से सराबोर रहा।राजधानी भोपाल,इंदौर,उज्जैन,जबलपुर आदि शहरों में हुर्रियारों की टोलियां निकली ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें जमकर रंग—गुलाल उडा और फाग गाए गए।
यहां तक कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह व बच्चों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया व फाग गीत भी गाए। मुख्यमंत्री चौहान ने गाया…मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले बता दइयों…।
खुशियों का गुलाल उड़े, स्नेह की वर्षा हो।
हर हृदय में सद्भाव का भाव सुजित हो।सौहार्द के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो।
रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो।रंगों से भरे इस त्योहार की तरह आपके जीवन में भी खुशियों का रंग घुले। रंगोत्सव शुभ हो: CM #HappyHoli pic.twitter.com/bNEdc1dPi5
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 8, 2023

मुख्यमंत्री चौहान राजभवन भी पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।














