माणिक साहा आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

माणिक साहा आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

हाल ही में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद माणिक साहा बुधवार यानी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। मेगा कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया जाएगा।

अमित शाह और नड्डा मंगलवार को ही अगरतला पहुंच चुके हैं। महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर माणिक साहा ने उनका स्वागत किया। मनोनीत मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर पूर्वोत्तर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *