44 वीं अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता:बिरसिंहपुर ने 28 रनों से जीता खिताब

भोपाल । मध्य क्षेत्र विदयुत वितरण कंपनी के तत्वावधान में राजधानी भोपाल में 44वीं अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके चौथे दिन यहां आस्था परिसर मैदान गोविन्दपुरा में खेले गये फाइनल मैच में बिरसिंहपुर ने शानदार जीत दर्ज किया। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भोपाल टीम को 28 रनों से पराजित किया। इस तरह प्रतियोगिता का खिताब बिरसिंहपुर टीम के नाम रहा।

सोमवार को आस्था परिसर मैदान में बिरसिंहपुर और भोपाल के बीच खेले गये फाइनल मैच में बिरसिंहपुर ने टॉस जीता। उसने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ​बिरसिंहपुर टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 138 रनों का लक्ष्य दिया।

जिसके जवाब में दूसरी पारी में मैदान में खेलने उतरी भोपाल टीम महज 110 रन पर सिमट गई। बिरसिंहपुर टीम ने बेहतरीन बॉलिंग और फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए 28 रनों से जीत अपने नाम दर्ज की। प्रतियोगिता में विद्युत कंपनियों की कुल 13 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में भोपाल टीम के समीर मिरिकर ने बेस्ट विकेटकीपर, अनुपम गुप्ता ने बेस्ट बैट्समेन, मोहम्मद नावेद ने बेस्ट बॉलर एवं बिरसिंहपुर टीम के गिरीश ने ऑल राउंडर तथा रितेश गुडगे ने बेस्ट अपकमिंग प्लेयर की ट्राफी अपने नाम की।

प्रबंध संचालक ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने विजेता टीम एवं सभी विजेता खिलाड़िओं को पुरुस्कृत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विदयुत वितरण कंपनी के निदेशक (तकनीकी)  दीप्ता पाल सिंह यादव, निदेषक (वाणिज्य)  सुधीर कुमार श्रीवास्तव, निदेशक (पीडीटीसी) अनिल कुमार खत्री, मुख्य महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) अमृतपाल सिंह एवं महाप्रबंधक (शहर वृत) भोपाल जाहिद अजीज खान उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *