मध्‍य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

मध्‍य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

मध्‍य प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम ने करवट ली है। अनेक जिलों में बारिश और हवा के कारण मौसम में ठंडक आ गई है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं।जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के साथ ही उज्‍जैन, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, विदि‍शा और छ‍िंंदवाड़ा के साथ ही अन्‍य ज‍िलों में भी ओलों के साथ बार‍िश हुई। मंदसौर जि‍ले में कुछ स्‍थानों पर तो खेतों और हाइवे पर ओलों की चादर बिछी नजर आई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

पहले ही भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावनाएं व्यक्त की थी। वहीं, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। होली पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में और बदलाव होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *