आज रात से सोमवार से कुंभ राशि में उदय होंगे कर्मफलदाता शनि,मिलेगा इन राशियों को लाभ

उज्जैन। सोमवार, 6 मार्च 2023 को रात्रि 11. 36 मिनट पर शनिदेव कुम्भ राशि में उदय होंगे। शनिदेव ने 17 जनवरी, 2023 को कुम्भ राशि में गोचर किया था। वह 30 जनवरी को सूर्य की वजह से अस्त हुए थे। अब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही शनि का उदय होने जा रहा है।

उदय के साथ शनि अपना पूर्ण फल देने में सक्षम होंगे। शनि का उदय वैसे तो हर राशि के व्यक्ति को लाभ पहुँचायेगा, लेकिन इन तीन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग उठता है।

दरअसल शनिदेव कर्म, अनुशासन और दीर्घायु के कारक हैं। इनके उदय के आपको कर्मों के फल में वृद्धि होगी। यानी अच्छे कर्मों का शुभ फल और बुरे कर्मों का बुरा फल।

ऐसे में शनि के उदय होने से कुछ राशि के जातकों की परेशानी बढ़ेगी, तो कुछ जातकों का भाग्योदय होना भी तय है। तो आईये जानते हैं कि शनि का उदय कब हो रहा है और किन राशियों के लिए शनिदेव शुभ फलों में वृद्धि करेंगे।

इन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि: इस राशि के लिए शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि अभी आपके ग्यारहवें स्थान में ही उदय होंगे। आपके लिए ये भाग्योदय का समय है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता के योग हैं। इस दौरान आय में भी वृद्धि होगी।

अगर प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो सरकारी नौकरी मिलेगी। राजनीति के जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को अपने व्यवसाय में किये गये प्रयासों का फल मिलेगा और बंपर मुनाफा मिलेगा। शनि का उदय आपके लिए सभी प्रकार से शुभ फल देनेवाला है।

वृषभ राशि: इस राशि के लिए शनि भाग्येश और कर्मेश होते हैं। ऐसे में कर्म भाव में शनि के उदय से नौकरी और कारोबार में विशेष उन्नति के योग बन रहे हैं। नई नौकरी मिल सकती है या सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफ़ा होने की संभावना है।

नये निवेश के अवसर मिलेंगे और आपका कारोबार खूब फैलेगा। कर्मक्षेत्र में किसी भी नये कार्य में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है और काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि: आप की राशि में शनिदेव षष्ठम एवं सप्तम भाव के स्वामी हैं। सप्तम भाव में शनि के उदय से कारोबार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पत्नी या ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है।

आपके पारिवारिक जीवन में भी इस दौरान सुधार आने की उम्मीद है। कारोबारियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। नये कारोबार के शुरु होने या तरक्की के मौके मिलेंगे।

कुंभ राशि: शनि कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं और अब कुंभ राशि में ही उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस ग्रह स्थिति का सबसे अधिक लाभ कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। इस राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान नौकरी के नए अवसर मिलेंगे और जीनवसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का संयोग बन रहा है।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *