इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर आयशर वाहन पलटा
इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59-ए (निर्माणाधीन फोरलेन) पर रविवार तड़के करीब 4 बजे ट्रक पलट गया। वाहन में 55-60 गोवंश भरे थे, जिनमें से 37 की दम घुटने और घायल होने से मौत हो गई। यह हादसा रहटगांव थाना क्षेत्र की टेमागांव पुलिस चौकी अंतर्गत उंद्राकच्छ गांव के रोड किनारे एक खेत में हुआ। ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनटी 8271 के माध्यम से गोवंशीय का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों की माने तो वाहन में गोवंश भोपाल में भरे गए थे तथा उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे के दौरान सबसे पहले कुछ राहगीरे रुके और बाद में आसपास के ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर टेमागांव पुलिस चौकी सहित रहटगांव थाना और टिमरनी थाना से पुलिस बल और कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।